प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र

बुधवार, 19 सितंबर 2012

पीड़ादायक है "केमद्रुम योग"-

जब जातक के जन्मांग चक्र में चंद्र के दोनों ओर कोई ग्रह नहीं होता है और चंद्र से केंद्र में भी कोई ग्रह नहीं होता है एवं स्वयं चंद्र भी केद्र स्थान में ना होकर अन्यत्र कहीं होता है तब "केमद्रुम-योग" का निर्माण होता है। यह योग अत्यंत पीड़ादायक होता है। इसके बारे महर्षि पाराशर कहते हैं कि "केमद्रुम-योग" वाला जातक चाहे राजा का प्रिय पुत्र ही क्यों ना हो उसे भी इस भयंकर दुर्योग के कारण कंगाल होकर भिक्षा मांगना पड़ता है।
posted by हेमंत रिछारिया at 12:47 am 0 comments

मंगलवार, 18 सितंबर 2012

"यद पिण्डे तद ब्रह्माण्डे"

हमारे वेदों में कहा गया है "यद पिण्डे तद ब्रह्माण्डे" अर्थात जो इस पिण्ड में है वही ब्रह्माण्ड में भी है। वर्तमान समय में ज्योतिष को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां जनमानस में व्याप्त है। लोग गाहे-बगाहे कुतर्कों के माध्यम से ज्योतिष शास्त्र को लेकर अपना अग्यान प्रकट करते रहते हैं। इसमें सारा दोष उनका नहीं है इसमें दोष उन लोगों का भी है जो इस शास्त्र को गहराई से जाने-समझे बिना भविष्यवक्ता होने का दंभ साधते नज़र आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के संपूर्ण अध्ययन के लिए एक पूरा जीवनकाल भी अल्प है। इसकी गहराई इतनी व्रहद है। अब जो व्यक्ति दो-चार किताबें पढ़कर लोगों का भविष्य बांचने लगें और उनकी भविष्यवाणियां गलत साबित हों तो इसमें इस शास्त्र का क्या दोष है? यह संसार माला के मनकों की भांति एक-दूसरे में परस्पर गुंथा हुआ है। संसार में जो कुछ भी हो रहा वह सब परस्पर अंत:संबंधित है। जिस प्रकार सूर्य के तपने से हमें गर्मी का अहसास होता है और शीतल होने से सर्दी का ठीक उसी प्रकार प्रत्येक ग्रह का मनुष्य के जीवन पर प्रभाव अवश्य पढ़ता है। ज्योतिष मानव के भविष्य के संबंध में ठीक-ठीक संभावनायें व्यक्त करने में सक्षम है परंतु इसके लिए इस शास्त्र का उच्च ग्यान होना आवश्यक है। ज्योतिष के आधार पर किसी भी मनुष्य के जन्म समय कालीन ग्रहों की स्थिति का अवलोकन कर उसके जीवन में घटित होने वाली संपूर्ण घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। आज के परिप्रेक्ष्य को देखते हुए यह कहना उचित होगा कि आज ज्योतिष ७० से ८० प्रतिशत तक प्रामाणिकता के साथ हमारा मार्गदर्शन कर सकने में सहयोगी है। मेरा सभी मित्रों से आग्रह है कि ज्योतिष शास्त्र को उसके व्यवहारिक तौर पर अपने जीवन में स्थान दें ना तो इसके अंधभक्त बनें और ना ही इसे नज़र अंदाज़ करें। इस प्रकार से आप इस शास्त्र का अधिकतर लाभ लेने में समर्थ होंगे ऐसी मेरी कामना है। !!शुभमस्तु!!
posted by हेमंत रिछारिया at 11:59 am 0 comments

"पंच-महापुरूष" योग देतें है जीवन में आशातीत सफलता-

ज्योतिष शास्त्र में "पंच-महापुरूष" योगों का विशेष स्थान है। महर्षि पाराशर ने भी "पंच-महापुरूष" योगों को राजयोगों की अग्रणी पंक्ति में स्थान दिया है। इस योग के कारक ग्रह मंगल,गुरू,बुध,शुक्र एवं शनि हैं। जब ये ग्रह अपनी मूल त्रिकोण, उच्च एवं स्वराशि में स्थित होकर केन्द्र स्थान में होते हैं तो क्रमश: रूचक,हंस,भद्र,मालव्य और शश नामक "पंच-महापुरूष" योग की स्रष्टि करते हैं। "पंच-महापुरूष" योग जातक को जीवन में आशातीत सफलता प्रदान करते हैं। परंतु इन योगों के संपूर्ण लाभ के लिए आवश्यक है कि योगकारक ग्रह निर्बल,अस्त या पाप प्रभाव में ना हों।
posted by हेमंत रिछारिया at 6:41 am 0 comments

अति कष्टकारी है "कालसर्प-योग"

ज्योतिष में जहां कई राजयोग हैं जिनसे व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधा संपन्न होता है, वहीं कई ऐसे बुरे योग भी हैं जिनसे व्यक्ति का जीवन अत्यंत कष्टकारी बन जाता है। उसे कदम-कदम पर असफलताओं का सामना करना पड़ता है। भयंकर विपत्तियां उसे चारों ओर से घेरे रहती हैं। ऐसा ही एक दुर्योग है-"कालसर्प योग"। जिसके कारण जातक को जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह योग प्रमुखत: राहू-केतू के कारण निर्मित होता है। ज्योतिष शास्त्र में राहू को सर्प का मुख और केतू को पूंछ माना गया है। जब सारे ग्रह इन दोनों ग्रहों के मध्य आ जाते हैं तब "कालसर्प-योग" का निर्माण होता है। जिसके फलस्वरूप वे ग्रह अपना प्रभाव खो देते हैं जिसके कारण जातक का जीवन परेशानियों से भरा रहता है। जातक को उसके परिश्रम का फल नहीं मिलता। उसे प्रत्येक कार्य में असफलता ही हाथ लगती है। प्रमुखत: इस योग के १२ प्रकार हैं। यदि आपकी कुंडली में यह दुर्योग है तो शीघ्र ही इस योग की शांति का उपाय कर आप इसके दुष्प्रभाव से बच सकते हैं।
posted by हेमंत रिछारिया at 6:36 am 0 comments

गुरुवार, 5 जनवरी 2012

ज्योतिष परामर्श

"सफलता के शिखर पे कहां फुरसत कि कुछ सोचें,
मगर जब चोट लगती है मुकद्दर याद आता है।

मित्रों
यदि आप अपनी जन्म कुंडली के योगों के बारे में जानना चाहते हैं
, मनुष्य का जीवन अनेक उतार-चढा़वों से भरा होता है। परिवर्तन संसार का नियम है और समय भी इससे अछूता नहीं रहता है। ग्रह,नक्षत्र,परिस्थितियां एवं दशाएं सभी कुछ इस परिवर्तन के प्रभाव में सांसारिक मनुष्यों पर अपना असर डालते हैं। जन्म कुंडली जातक के जीवन का आईना होती है। जिसके माध्यम से भूत, वर्तमान एवं भविष्य सभी के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। जिस प्रकार एक कुशल वैद्य नाड़ी पर हाथ रखते ही व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में सब जान लेता है ठीक उसी प्रकार एक विद्वान ज्योतिषी जातक की कुंडली देखते ही उसके जीवन के बारे में सब जान लेता है। वर्तमान समय में ज्योतिष एक आवश्यकता के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। ज्योतिष में कई सुयोग होते हैं जो मनुष्य के जीवन को सफलताओं की चोटी पर पहुंचा देते हैं वहीं कुछ दुर्योग भी होते हैं जो मनुष्य का जीवन अनेक कठिनाईयों से भर देते हैं। समझदार व्यक्ति वही होता है जो इन योगों के बारे में जानने के उपरांत इनका समुचित उपाय कर समय का लाभ उठा लेता है। | अपनी किसी समस्या का ज्योतिषीय समाधान चाहते हैं| अपनी कुंडली का संपूर्ण विश्लेषण कराना चाहते हैं अथवा अपनी जन्म कुंडली बनवाना चाहते हैं तो "प्रारब्ध" ज्योतिष परामर्श केन्द्र में आपका स्वागत है। आप अपनी समस्त जानकारी निर्धारित प्रारूप में हमें ई-मेल करें या डाक के माध्यम से भेजें। आप हमें फेसबुक पर भी फालो कर सकते हैं। फेसबुक पर हमें इस पते पर फालो करें-www.facebook.com/hemantrichhariya हमारा परामर्श शुल्क निम्नानुसार है
१. समस्या समाधान (केवल एक)- २०० रू.मात्र
२. संपूर्ण जन्म कुंडली विश्लेषण (संक्षिप्त)-५०० रू. मात्र
 
३.संपूर्ण जन्म कुंडली विश्लेषण (विस्तारित)-२१०० रू. मात्र
३. जन्म कुंडली निर्माण-  ११०० रू. मात्र
परामर्श शुल्क हमारे आईसीआईसीआई बैंक के खाते में सीधे जमा करें।
हमारा खाता क्रं है
A/c no:
Name- Hemant Richhariya
Branch- Hoshangabad (MP)
 
   
posted by हेमंत रिछारिया at 12:27 am 0 comments

बुधवार, 4 जनवरी 2012

प्रारूप

कुंडली बनवाने हेतु निम्न प्रारूप के अनुसार अपनी जानकारी दें-
१. नाम-------------------------------------------------
२. जन्म दिनांक-----------------------------------------
३. जन्म समय-------------------दिन/रात---------------
४. जन्म समय------------------------------------------
५. पूरा पता---------------------------------------------
६. मोबाईल नं.-------------------------------------------
७. ई-मेल पता-------------------------------------------
posted by हेमंत रिछारिया at 11:50 pm