प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
मंगलवार, 18 सितंबर 2012
"पंच-महापुरूष" योग देतें है जीवन में आशातीत सफलता-
ज्योतिष शास्त्र में "पंच-महापुरूष" योगों का विशेष स्थान है। महर्षि पाराशर ने भी "पंच-महापुरूष" योगों को राजयोगों की अग्रणी पंक्ति में स्थान दिया है। इस योग के कारक ग्रह मंगल,गुरू,बुध,शुक्र एवं शनि हैं। जब ये ग्रह अपनी मूल त्रिकोण, उच्च एवं स्वराशि में स्थित होकर केन्द्र स्थान में होते हैं तो क्रमश: रूचक,हंस,भद्र,मालव्य और शश नामक "पंच-महापुरूष" योग की स्रष्टि करते हैं। "पंच-महापुरूष" योग जातक को जीवन में आशातीत सफलता प्रदान करते हैं। परंतु इन योगों के संपूर्ण लाभ के लिए आवश्यक है कि योगकारक ग्रह निर्बल,अस्त या पाप प्रभाव में ना हों।
posted by हेमंत रिछारिया at 6:41 am

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
<< Home