प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र

मंगलवार, 18 सितंबर 2012

अति कष्टकारी है "कालसर्प-योग"

ज्योतिष में जहां कई राजयोग हैं जिनसे व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधा संपन्न होता है, वहीं कई ऐसे बुरे योग भी हैं जिनसे व्यक्ति का जीवन अत्यंत कष्टकारी बन जाता है। उसे कदम-कदम पर असफलताओं का सामना करना पड़ता है। भयंकर विपत्तियां उसे चारों ओर से घेरे रहती हैं। ऐसा ही एक दुर्योग है-"कालसर्प योग"। जिसके कारण जातक को जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह योग प्रमुखत: राहू-केतू के कारण निर्मित होता है। ज्योतिष शास्त्र में राहू को सर्प का मुख और केतू को पूंछ माना गया है। जब सारे ग्रह इन दोनों ग्रहों के मध्य आ जाते हैं तब "कालसर्प-योग" का निर्माण होता है। जिसके फलस्वरूप वे ग्रह अपना प्रभाव खो देते हैं जिसके कारण जातक का जीवन परेशानियों से भरा रहता है। जातक को उसके परिश्रम का फल नहीं मिलता। उसे प्रत्येक कार्य में असफलता ही हाथ लगती है। प्रमुखत: इस योग के १२ प्रकार हैं। यदि आपकी कुंडली में यह दुर्योग है तो शीघ्र ही इस योग की शांति का उपाय कर आप इसके दुष्प्रभाव से बच सकते हैं।
posted by हेमंत रिछारिया at 6:36 am

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

<< Home