प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र

मंगलवार, 18 सितंबर 2012

"यद पिण्डे तद ब्रह्माण्डे"

हमारे वेदों में कहा गया है "यद पिण्डे तद ब्रह्माण्डे" अर्थात जो इस पिण्ड में है वही ब्रह्माण्ड में भी है। वर्तमान समय में ज्योतिष को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां जनमानस में व्याप्त है। लोग गाहे-बगाहे कुतर्कों के माध्यम से ज्योतिष शास्त्र को लेकर अपना अग्यान प्रकट करते रहते हैं। इसमें सारा दोष उनका नहीं है इसमें दोष उन लोगों का भी है जो इस शास्त्र को गहराई से जाने-समझे बिना भविष्यवक्ता होने का दंभ साधते नज़र आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के संपूर्ण अध्ययन के लिए एक पूरा जीवनकाल भी अल्प है। इसकी गहराई इतनी व्रहद है। अब जो व्यक्ति दो-चार किताबें पढ़कर लोगों का भविष्य बांचने लगें और उनकी भविष्यवाणियां गलत साबित हों तो इसमें इस शास्त्र का क्या दोष है? यह संसार माला के मनकों की भांति एक-दूसरे में परस्पर गुंथा हुआ है। संसार में जो कुछ भी हो रहा वह सब परस्पर अंत:संबंधित है। जिस प्रकार सूर्य के तपने से हमें गर्मी का अहसास होता है और शीतल होने से सर्दी का ठीक उसी प्रकार प्रत्येक ग्रह का मनुष्य के जीवन पर प्रभाव अवश्य पढ़ता है। ज्योतिष मानव के भविष्य के संबंध में ठीक-ठीक संभावनायें व्यक्त करने में सक्षम है परंतु इसके लिए इस शास्त्र का उच्च ग्यान होना आवश्यक है। ज्योतिष के आधार पर किसी भी मनुष्य के जन्म समय कालीन ग्रहों की स्थिति का अवलोकन कर उसके जीवन में घटित होने वाली संपूर्ण घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। आज के परिप्रेक्ष्य को देखते हुए यह कहना उचित होगा कि आज ज्योतिष ७० से ८० प्रतिशत तक प्रामाणिकता के साथ हमारा मार्गदर्शन कर सकने में सहयोगी है। मेरा सभी मित्रों से आग्रह है कि ज्योतिष शास्त्र को उसके व्यवहारिक तौर पर अपने जीवन में स्थान दें ना तो इसके अंधभक्त बनें और ना ही इसे नज़र अंदाज़ करें। इस प्रकार से आप इस शास्त्र का अधिकतर लाभ लेने में समर्थ होंगे ऐसी मेरी कामना है। !!शुभमस्तु!!
posted by हेमंत रिछारिया at 11:59 am

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

<< Home